रायबरेली दहेज में कार ना मिलने पर महिला सभासद की हत्या

                       पति सास वा ससुर पर केस   

शिवगढ़ ( रायबरेली )  नगर  पंचायत  शिवगढ़  के  अजीतखेड़ा  वार्ड  की महिला  सभासद  की  संदिग्ध  परस्थितियों  में  बुधवार  रात  मौत  हो  गई सभासद  के  पिता  ने  दहेज  में  कार ना  मिलने  की  वजह  से  हत्या  का आरोप  लगाया  है | 

शिवगढ़ कस्बे के रायपुर निवासी सभासद आरती रावत ( 26 ) पति आलोक  रावत   लखनऊ  में  नौकरी  करता  है | वह  लखनऊ  में  ही रहता  है, जबकि  आरती  ससुराल  के  लोगो  के  साथ  घर  पर  रहती  थी | बुधवार  रात  आरती  की  संदिग्ध  हालात  में  मौत  हो  गई | ससुराल पक्ष  का  दावा  है  कि  आरती  ने  घर  के  अंदर  छत  के  कुंडे  से  रस्सी के  सहारे  लटककर  खुदकुशी  कर  ली | घटना  के  समय  आरती  का ससुर  रामगुलाम  खेत  में  फसल  की  रखवाली  करने  गया  था | महाराजगंज के  एसओ  अरविंद  सिंह  ने  बताया  की  विवाहिता  के  पिता  मंसाराम का आरोप है  कि  आरती  के  ससुराल  वाले  दहेज  कार मांग  रहे  थे |  कार  ना  देने  पर  उन्होंने  बेटी  की  हत्या  कर  दी | उनकी  तहरीर  के  आधार  पर पति ससुर  वा  सास  निर्मला  को  नामजद किया  गया  है | 

                                    ( रायबरेली )

No comments

Powered by Blogger.